Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सिनेमाघरों में फिर लौटी 'सैयारा'

करीब आठ महीने पहले रिलीज हुई इस म्यूजिकल लव स्टोरी ने अपनी ताज़ा और दिल छू लेने वाली केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब वेलेंटाइन वीक के दौरान फैंस को दोबारा उसी इमोशनल सफर से जोड़ने के लिए फिल्म को री-रिलीज किया गया है।

07 Feb 2026

सिनेमाघरों में फिर लौटी 'सैयारा'

वेलेंटाइन डे 2026 के खास मौके को और यादगार बनाने के लिए अहान पांडे और अनीत पड्डा की सुपरहिट रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आई है। करीब आठ महीने पहले रिलीज हुई इस म्यूजिकल लव स्टोरी ने अपनी ताज़ा और दिल छू लेने वाली केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब वेलेंटाइन वीक के दौरान फैंस को दोबारा उसी इमोशनल सफर से जोड़ने के लिए फिल्म को री-रिलीज किया गया है।

7 से 13 फरवरी तक खास स्क्रीनिंग

वैलेंटाइन डे से पहले फैंस को सरप्राइज देते हुए 'सैयारा' 7 फरवरी से चुनिंदा सिनेमाघरों में दोबारा दिखाई जा रही है। हालांकि निर्माताओं की ओर से औपचारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म के शो लिस्ट हो चुके हैं। मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और पुणे जैसे बड़े शहरों के कुछ थिएटर्स में 7 से 13 फरवरी तक फिल्म के विशेष शो रखे गए हैं, ताकि दर्शक फिर से बड़े पर्दे पर इस रोमांटिक सफर का आनंद ले सकें।

पहली फिल्म से छा गई थी नई जोड़ी

साल 2025 में रिलीज हुई 'सैयारा' से अहान पांडे ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, जबकि अनीत पड्डा पहली बार लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आई थीं। डेब्यू फिल्म में ही दोनों की मासूम और भावनात्मक केमिस्ट्री ने युवाओं के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। सोशल मीडिया पर फिल्म के गाने, डायलॉग्स और रोमांटिक सीन खूब वायरल हुए थे, जिससे यह जोड़ी रातों-रात दर्शकों की पसंदीदा बन गई।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सिनेमाघरों में फिर लौटी 'सैयारा'
करीब आठ महीने पहले रिलीज हुई इस म्यूजिकल लव स्टोरी ने अपनी ताज़ा और दिल छू लेने वाली केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब वेलेंटाइन वीक के दौरान फैंस क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News